मुख्यमंत्री कन्या योजना -Haryana Kanyadan Yojana 2023: मुख्यमंत्री कन्या योजना,मिलेंगे ₹50,000 हुआ बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री कन्या योजना -Haryana Kanyadan Yojana 2023: मुख्यमंत्री कन्या योजना,मिलेंगे ₹50,000 हुआ बड़ा बदलाव
हरियाणा सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवार की बेटियों की शादी में सहायता प्रदान करने के लिए कन्यादान योजना की शुरुआत की थी। Kanyadan Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य के सभी गरीब परिवार की बेटियों की शादी में 41000 प्रदान किया जाता था लेकिन इस राशि को बढ़ाकर सरकार 51000 रुपए कर दिया है। कन्यादान योजना को Vivah Shagun Yojana के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत अनाथ और निराश्रित बेटियों को शादी में लाभ दिया जाता है इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कन्यादान योजना की की नई अपडेट के बारे में सारी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
हरियाणा कन्यादान योजना का उद्देश्य: Objective of Kanyadan Yojana
हरियाणा कन्यादान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है, कि हरियाणा के रहने वाले गरीब परिवार की बेटियां जो आर्थिक रूप से कमजोर है। उनकी शादी करने में बहुत परेशानी होती हैं। जिससे कर्ज लेकर अपनी लड़कियों के शादी करते हैं। जिसके कारण उन्हें कई बार ब्याज देना पड़ता है। राज्य लोगों को इस तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। और अपनी बेटियों को कोई बोझ ना समझे इसलिए Haryana Kanyadan Yojana को चालू किया गया है।
कन्यादान योजना का लाभ: Profits of Kanyadan Yojana
- इस योजना से गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में होने वाली समस्या कम हो जायेगी।
- हरियाणा कन्यादान योजना के द्वारा सामान्य गरीब परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाएगी।
- इस योजना में सभी उम्मीदवारों को ₹11000 से ₹51000 लड़की के वर्ग के अनुसार प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना की राशि ₹41000 से बढ़ाकर ₹51000 कर दी गई है।
शगुन योजना के लिए पात्रता: Shagun Yojana Eligibility
- इस योजना में आवेदन करने के लिए हरियाणा के स्थायी निवासी होना चाहिए।
- कन्यादान योजना में विवाह करने वाली लड़की की आयु 18 से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹100000 से कम होना चाहिए।
- जो महिला इस योजना का पहले लाभ उठा चुकी हैं वह विधवा या तलाकशुदा महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
- अगर कोई महिला जो पहले इस योजना का के अंतर्गत विवाह नहीं किया है और विधवा या तलाकशुदा होने के बाद पुनर्विवाह के लिए लाभ ले सकती हैं।
- परिवार की दो लड़कियों से ज्यादा कन्या मुख्यमंत्री शगुन योजना का लाभ नहीं ले सकते है।
कन्यादान योजना के लिए डॉक्यूमेंट्स: Documents of Kanyadan Yojana
इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज निर्धारित किए हैं। जिनके पास यह दस्तावेज होगे ,वही इस योजना में अपना आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- शादी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासबुक
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- तलाकशुदा होने का प्रमाण पत्र
हरियाणा कन्यादान योजना में आवेदन कैसे करें: How to Apply Kanyadan Yojana
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- अब आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो गया होगा।
- इसमें पूछी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
- सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका आवेदन हो जाएगा ।
Comments
Post a Comment