सिरदर्द का घरेलू उपाय-सिरदर्द का इलाज घर पर||सिरदर्द घरेलू उपाय 5 मिंट में सिरदर्द छुटकारा


सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो ये कुछ घरेलू उपाय आप कर सकते है

सिरदर्द एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर लोग जूझते हैं। कई बार हल्का सिरदर्द लगातार बना रहता है। ज्यादातर लोगों में थकान और टेंशन की वजह से सिरदर्द होता है। 


अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो ये कुछ घरेलू उपाय अपनाकर छुटकारा पा सकते है 

  • सिर को हल्का करें
अगर आपके सिर पर किसी तरह का दबाव है तो उसे तुरंत हटा लें। अगर आपने टाइट पोनी टेल बना रखी है या कोई कैप पहना हुआ है तो इसे हटा लें।

  • रोशनी से रहें दूर

अगर आपको सिरदर्द हो रहा है तो तेज रोशनी से बचें। आप जिस कमरे में हैं वहां के पर्दे बंद कर दें। बाहर हैं तो सनग्लास का इस्तेमाल करें और लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन से दूर हो जाएं।

  • पानी पीएं
कई बार शरीर में पानी की कमी के कारण भी सिरदर्स होता है। पानी की कमी आपके कॉन्सनट्रेशन पर भी असर डालता है और इरिटेशन पैदा करता है। इससे तकलीफ और ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि अगर आप पानी की कमी पूरी कर लें तो यह कुछ ही देर में ठीक हो सकता है।

  • बर्फ
अगर आपको तेज सिरदर्द है तो सिर पर बर्फ रखने से आपको राहत मिल सकती है। एक तौलिए में कुछ बर्फ लपेट कर उसे सिर पर रखें। इसे 15 मिनट सिर पर रखें और फिर 15 दिन का ब्रेक लें। चाहें तो ठंडे पानी से नहा भी सकते हैं।

  • अदरक
अदरक में कई फायदेमंद कंपाउंड होते हैं जो ऐंटीऑक्सिडेंट और ऐंटी-इनफ्लेमेटरी होते हैं। रिसर्च में साबित हो चुका है कि अदरक सिरदर्द में भी आपके लिए फायदेमंद है। अदरक से उल्टी और मिचली से भी राहत देता है।



Note :- अगर आपका सिर दर्द काफी दिनों से लगातार हो रहा है तो डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करें 


Tech & Education Videos के लिए अभी हमारे चैनल को visit करे और Subscribe Kare 

YouTube Channel Link :-

Comments

Popular posts from this blog

Happy Navratra 2020 || 25 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, जानिए शुभ मुहूर्त, घट स्‍थापना, पूजा विधि और महत्‍व

CTET के कुछ 10 महत्वपूर्ण Questions with Answer in Hindi Exam For CTET November Exam 2019