Redmi 7 & Samsung Galaxy M10 Budget 2019 Konsa Best Dekh Lijiye

Redmi 7 & Galaxy M10: जानें बजट कीमत में किस स्मार्टफोन में है कितना दम




Our Youtube Channel Name Ak Study  (Education & Tech Videos)




Redmi 7 & Galaxy M10: कीमत
Redmi 7 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को चीन में 699 चीनी युआन यानी करीब 7,100 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन यानी करीब 8,200 रुपये है। 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 10,200 रुपये है। वहीं, Samsung M10 की बात करें तो इसके 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये है। वहीं, इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है।

Redmi Note 7 (Ruby Red, 64GB, 4GB RAM)



Redmi 7 & Galaxy M10: डिस्प्ले और डिजाइन



Redmi 7 में 6.26 इंच के एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1520 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौजूद है। सैमसंग  M10 में 6.22 इंच LCD इंफिनिटी V डिस्प्ले के साथ HD+ रिजोल्यूशन दिया गया है। फोन में 19.5:9 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। Redmi 7 के रियर पैनल पर ग्रेडिएंट कलर फिनिश मौजूद है। साथ ही यह रेड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। Galaxy M10 की बात करें तो यह प्लास्टिंक पॉलिकार्बोनेट सेल के साथ पेश किया गया है। यह ओशियन ब्लू और चारकोल कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।



Redmi 7 बनाम Galaxy M10: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर


Redmi 7 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 2/3/4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16/32/64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई MIUI 10 पर काम करता है। वहीं, M10 में 1.6 गीगाहर्टज Exynos 7870 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दी गई है। साथ ही इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी  इसकी स्टोरेज को 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है लेकिन फेस अनलॉक मौजूद है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है।


Redmi 7 बनाम Galaxy M10: कैमरा और बैटरी


Redmi 7 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरे में AI ब्यूटी मोड, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Galaxy M10 में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद हैं। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है।



Our Youtube Channel Name Ak Study  (Education & Tech Videos)


Channel Link :- https://www.youtube.com/channel/UC6pyfFg6uwwUfWmGcSFq-Ew?view_as=subscriber


Comments

Popular posts from this blog

Happy Navratra 2020 || 25 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, जानिए शुभ मुहूर्त, घट स्‍थापना, पूजा विधि और महत्‍व

CTET के कुछ 10 महत्वपूर्ण Questions with Answer in Hindi Exam For CTET November Exam 2019